रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने सतत सक्रिय रहे भाजपा कार्यकर्ता

24 मई 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्त्ताओं को लगातार प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है. पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत शनिवार को बीजापुर के डीएवी स्कूल माजीगुडा में भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा थे इतिहास एवं विकास पर प्रथम सत्र में सम्बोधन दिया।



भाजपा ने श्री निवास मिश्रा ने ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि भाजपा की पहचान उनके कर्मठ व समर्पित कार्यकर्त्ता है। राष्ट्र सेवा व जन सेवा में भाजपा का कार्यकर्त्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभायें, इस हेतु कार्यकर्त्ताओं को निपुण, प्रवीण और प्रखर बनाने प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है, जो कि संगठन का नियमित कार्यक्रम है। श्री मिश्रा ने ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की रीति नीति, सिद्धांत, कार्य पद्धति से कार्यकर्ता पूर्णतः परिचित व प्रशिक्षित होते है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करता है, संगठन को सशक्त रुप देने सदैव समर्पित भाव रखता है।


मिश्रा ने अपनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे,अंतिम पंक्ति के गरीब परिवार कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके, इस भावना को साकार रुप देने भाजपा के कार्यकर्त्ता जनता के बीच पहुँच कर कार्य करें। राष्ट्र सर्वप्रथम है और जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूल चंद गागडा ने किया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट जिला पभारी दीपेश अरोरा जिला भाजपा अध्यक्ष घासीराम नाग लक्ष्मी नारायण मुदलियार नवीन विश्वकर्मा बस्तर भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर जोशी भाजपा बस्तर जिला के किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल सहित भाजपा के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply