रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

त्याग,बलिदान और समर्पण का पवित्र पर्व है ‘ईद-उल-अजहा’- सुशील मौर्य
28 मई 2026, जगदलपुर /आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस परिवार के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पवित्र पर्व”ईद उल अजहा”(बकरीद) के मुकद्दस मौके पर मुस्लिम समाज के सदस्यों सहित सभी शहरवासियों को मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।सुबह ईद की विशेष नमाज अदा किए जाने के पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य सहित समस्त कांग्रेसजनों ने स्थानीय ईदगाह मैदान जमात खाना पंहुचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई व शुभकामनाएं दी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा ईद-उल-अजहा का यह पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण का प्रतीक है। यह त्योहार हमें हजरत इब्राहिम के महान त्याग और ईश्वर के प्रति उनके अटूट समर्पण की याद दिलाता है। हमारे देश की सबसे बड़ी खूबसूरती यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब है, जहाँ हम सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों की खुशियों में शामिल होते हैं। मैं खुदा से दुआ करता हूँ कि यह मुकद्दस दिन हमारे शहर, प्रदेश और पूरे देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली लेकर आए।

“जिला अध्यक्ष श्री मौर्य ने आगे कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में नफरत की जगह मुहब्बत फैलाएंगे और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करेंगे, क्योंकि त्योहार का असली मकसद अपनी खुशियों को दूसरों के साथ बांटना ही है।

इस मुबारक मौके पर विक्रम सिंह डांगी,जाहिद हुसैन,जीशान कुरैशी, शादाब अहमद,मकसूद रज़ा,मोहसिन खान,आकिब रजा,बाबा खान,अयाज खान,समीर आदि मौजूद रहे।