रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल हुआ शुरू


1 जून 2026, जगदलपुर:- शहरवासियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल (स्विमिंग पूल) की सुविधा अब मिलने लगेगी। स्विमिंग के शौकिन अब सोमवार से इसका आनंद उठा सकते हैं। दो बार निविदा निकालने के बाद भी किसी संस्था एवं फ़र्म ने निविदा में भाग नहीं लिया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि स्विमिंग पूल का संचालन नगर निगम स्वयं करेगी। स्विमिंग पूल के निरीक्षण के साथ ही आज महापौर संजय पाडेय व जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम द्वारा संचालित स्विमिंग पूल का शुभारंभ किया।

इस दौरान महापौर संजय पांडेय ने स्विमिंग पूल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कहा। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम, चेंजिंग रूम, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी देखा। मालूम हो कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर इसे शुरू किया गया है। साथ ही महिलाओं एवं युवाओं के लिए अलग अलग ट्रेनर की व्यवस्था की गई है।


महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्विमिंग पूल शुरू होने से शहरवासियों विशेषकर युवाओं और बच्चों को राहत एवं मनोरंजन का बेहतर साधन मिलेगा।


नगर निगम द्वारा तय की गई निर्धारित शुल्क और समय के आधार पर लोग स्विमिंग पूल पहुंचकर इसका आनंद ले सकते हैं। शुभारंभ अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, राणा घोष, श्रीमती श्वेता बघेल, सुश्री गायत्री कश्यप, सुश्री उर्मिला यादव, संतोष गौर, पितामह नायक, श्रीमती पारुल बोथरा, श्याम सुंदर बघेल, खगेंद्र ठाकुर, दिलीप दास, राकेश झलके सहित निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply