रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

सिर्फ पौधे लगाना काफी नहीं, उनकी सुरक्षा भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: महेश कश्यप

5 जून 2026, जगदलपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जगदलपुर स्थित सिंदूर वाटिका में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और वाटिका परिसर में पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर सिंदूर वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।



इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैl उन्होंने कहा अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाना न केवल प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का संकल्प भी है।



सांसद कश्यप ने आगे कहा केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करना और उन्हें एक वृक्ष के रूप में विकसित होते देखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि,पर्यावरण प्रेमी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply