रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


जगदलपुर / 09 जून 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर एवं छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संयुक्त तत्वावधान में महान जननायक, आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत Birsa Munda भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया तथा समाज को अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उनके विचारों एवं आदर्शों पर चिंतन-मंथन करते हुए उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष बलीराम पुजारी संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार जी, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

     

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply