रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

9 जून 2026, जगदलपुर । जिला मुख्यालय जगदलपुर के निकट ग्राम माड़पाल में मंगलवार को ग्राम देवी कोदईमाता वार्षिक फूल जात्रा का आयोजन किया गया।
इस जात्रा कार्यक्रम में सुकमा जमींदार परिवार के कुमार विजित देव विशेष रूप से शामिल हुए और कोदईमाता माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की । बता दें कि यह फुल जात्रा अंचल के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजनों में से एक है जिसमें आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में सम्मिलित होते हैं ।

जात्रा में शामिल कुमार विजित देव ने बताया कि ग्राम माड़पाल के ग्रामीण इस कार्यक्रम में उनके पिताश्री को आमंत्रित किया गया था। परन्तु उनकी अनुपस्थिति में वे इस कार्यक्रम मे शामिल हुए है। उन्होंने ने कहा कि उनका परिवार उनके पिता कुमार जयदेव एवं चाचा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव लगातार देव ,मंदिरों देवस्थल, गुड़ियों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए सदैव सतत् प्रयासरत् रहते है। वर्तमान माड़पाल के कोदई माता मंदिर का जीर्णोद्धार भी इसी क्रम मे किया गया । जिसके पश्चात इस वर्ष का यह आयोजन हुआ ।
श्री देव ने कहा उनके चाचा किरण सिंह देव के द्वारा उनके विधायक बनने के पश्चात लगभग 250 मंदिर एंव देवगुड़ियों का उन्नयन जीर्णोद्धार किया गया है । और लगातार यह क्रम बढ़ रहा है।
माड़पाल पंचायत के सरपंच महादेव काकरे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम माड़पाल में कोदईमाता के वार्षिक मेले के तहत फुल जात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें शामिल होने के लिए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था । इसी परिपेक्ष्य में सुकमा जमींदार कुमार जयदेव की आमंत्रित किया गया था, परंतु उनकी अनुपस्थिति उनके पुत्र विजित देव इस आयोजन में सम्मिलित हुए , यह बहुत गौरव का विषय है।
वहीं बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री राधेश्याम पेंड्रे ने बताया कि विधायक किरण देव के निर्देशन और मार्गदर्शन में इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है । जिसके बाद प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष फूल जात्रा अयोजन किया गया है । जिसमें सुकमा जमींदार परिवार सदस्य कुमार विजित देव, यशराज राजपूत, तेजिंदर सिंह, मनोज जंगम, ग्राम पंचायत माड़पाल सरपंच महादेव काकरे, भजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री राधेश्याम पन्द्रे,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए ।