रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

शहर के सबसे व्यस्तम इसे मार्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/स्थानीय विधायक का शासकीय कार्यालय,वार्ड पार्षद भी भाजपा से, बावजूद महीनों से अधूरी सड़क भाजपा की विकास विरोधी नीतियों का प्रमाण ….
उड़ते धूल के गुब्बारे से परेशान जनता,व्यापारी झेल रहे नुकसान, आमजन हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार, कुंभकर्णी नींद में सोया संबंधित विभाग/प्रशासन और भाजपा सरकार पीट रही सुशासन का ढोल..? राजेंद्र पटवा
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अधूरे सड़क निर्माण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन ….
11 जून 2026, जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर जिला व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष व मोतीलाल नेहरू वार्ड के छाया पार्षद राजेंद्र पटवा की अगुवाई में शहर के प्रमुख एवं अत्यंत व्यस्त मार्ग पर लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति को भाजपा सरकार की विफलताओं व आम जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। शहर की यह प्रमुख सड़क महीनों से अधूरी पड़ी हुई है, जिससे प्रतिदिन हजारों नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसी मार्ग से भाजपा के बड़े नेताओं का नियमित आवागमन होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक का शासकीय कार्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है, और तो और इस वार्ड के पार्षद भी भाजपा से है इसके बावजूद सड़क की दुर्दशा को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और अधूरे निर्माण कार्य के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जनता धूल, गंदगी और जाम की समस्या से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी की मांग है अधूरी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कार्य में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो पार्टी जनहित में व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने कहा कि अधूरी सड़क के कारण क्षेत्र के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सड़क से लगातार उड़ रही धूल दुकानों तक पहुंच रही है, जिससे ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है और व्यापार ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है। संबंधित विभाग व प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है और भाजपा सरकार केवल सुशासन के खोखले दावे करने में व्यस्त है। यदि यही सुशासन है तो जनता को प्रतिदिन इतनी समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है?सड़क निर्माण कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही का पूर्ण अभाव दिखाई दे रहा है। जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों को समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है, लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल विपरीत है। आम नागरिक धूल और दुर्घटनाओं से परेशान हैं, जबकि जिम्मेदार लोग मौन धारण किए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी आमजन के हितों और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी तथा जनसमस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखेगी।जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, रविशंकर तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, महामंत्री अभिषेक नायडू, प्रशांत जैन,जाहिद हुसैन,सुषमा सुता,मंडल अध्यक्ष वेंकट राव,ललिता राव,विजेंद्र ठाकुर,सचिव सलीम अली,मोहसिन खान,अंकित सिंह,ज्योति राव,माही श्रीवास्तव,पार्षद शुभम यदू,लोकेश चौधरी,आभास महंती, कमलेश पाठक,शंकर सेन, जयशंकर श्रीवास,आनंद पत्ती,संगीता,निशा,दीपक, शंकर पटेल,आदि मौजूद रहे।