रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 18 जून 2026/ राज्य शासन द्वारा पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत मैदानी चिकित्सा संस्थाओं यथा पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र तथा मुख्य ग्राम पशु चिकित्सा इकाई को संचालित करने हेतु नवीन समय निर्धारित किया गया है।
जिसके तहत उक्त सभी संस्थान कार्यालयीन दिवस पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शासकीय अवकाश दिवस में सुबह 8 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक संचालित किए जाएँगे।