रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, अभिभूत हुए कुमार जयदेव
18 जून 2026, जगदलपुर/ बकावंड ब्लॉक के ग्राम बड़े देवड़ा में प्रसिद्ध बाबा भैरव जात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास गांव के ग्रमीण बड़ी संख्या में शामिल हुए । इस आयोजन में ग्रामीणों के आमंत्रण पर सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव विशेष रूप से सम्मिलित हुए और बाबा भैरव ,सहित मावली माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की ।

बता दें कि बड़े देवड़ा में आयोजित होने वाला यह जात्रा प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है ,जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण सम्मिलित होते हैं ।इस जात्रा के आमंत्रण पर जब कुमार जयदेव बड़े देवड़ा पहुंचे तो महिलाओं ने उनका परम्परानुसार स्वागत किया । ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जात्रा मंडई जैसे आयोजनों में सुकमा जमींदार परिवार का विशेष महत्व होता है ,ग्रामीण इस परिवार को बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते हैं ।

इस आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव ने बताया कि यह अतिसौभाग्य का विषय है कि ग्राम बड़े देवड़ा के प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भैरव बाबा के जात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें सरपंच , पुजारी सहित ग्रामवासियों ने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की । उन्होंने कहा कि यहां बड़े देवड़ा के ही नहीं अपितु दुबेउमर गांव के ग्रामीण जो बस्तर दहशरा में रथ निर्माण करते हैं , वह भी शामिल हुए ।कुमार जयदेव ने कहा कि जिस तरह से गांव में 2 किलोमीटर तक उनका पैर धुलवा कर स्वागत किया उससे वह अभिभूत हैं उन्होंने इसे ग्रामीणों का उदारता बताते हुए कहा कि वह हर समय गांव के विकास के लिए हरसम्भव सहायता के तैयार हैं । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णतः सामाजिक और गैर राजनीतिक है।

वहीं बड़े देवड़ा के सरपंच सुमित्रा कश्यप ने बताया कि बड़े देवड़ा में भैरव बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है , जिसमें आज जात्रा का आयोजन किया गया था , जिसमें सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव को शामिल होने विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सुमित्रा कश्यप ने कहा कुमार जयदेव सहित अन्य लोग इस जात्रा में शामिल हुए यह गांव के लिए गौरव की बात है।
वहीं वर्तमान में जगदलपुर निवासी पर मूल रूप से बड़े देवड़ा की निवासी रही कौशल्या ने बताया कि भैरम बाबा के जात्रा के बड़े देवड़ा के ग्रामीणों ने सुकमा जमींदार कुमार जयदेव को निमंत्रण देने के आग्रह किया था , जिसके बाद वह ग्रामीणों के साथ कुमार जयदेव के निवास पहुंच उन्हें निमंत्रण दिया था ,और सुकमा जमींदार कुमार जयदेव ने बड़े देवड़ा पहुंचकर हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया यह गांव के लिए गौरव का विषय है ।
इस अवसर पर सुकमा जमीदार परिवार के कुमार जय देव सहित सिंकदर सिंह, मुरली सिह, योगेश सिंह, दन्तेश्वरी पुजारी प्रेम कुमार पाढ़ी, मावली पुजारी अनिल ठाकुर, पढ़यार,माड़पाल के पुजारी,अरुणा चौहान, मंजु ठाकुर, किरण ठाकुर, भारती ठाकुर, यशोदा ठाकुर, एम डी राठौर, पीताम्बर सिह, मुकुंद सिंह मधुशंकर सेठिया, रणधीर सिंह बिभुती मिश्रा विवेक जैन कौशल्या साहू राजू साहू, दलपती, प्रकाश रावल, मनोज जंगम, राकेश दास एवं तहसीलदार रूपेश मरकाम, पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।