रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

स्नानागार, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बाउंड्रीवाल सहित , सुंदर वाटिका के साथ बड़े वाहन पार्किंग स्थल का होगा निर्माण

महापौर संजय पांडे के आह्वान पर विभिन्न समाज प्रमुखों ने मुक्तिधाम का अवलोकन  कर दिए विभिन्न सुझाव

18 जून 2026, जगदलपुर । शहर के प्रवीर वार्ड क्रमांक -1 के खड़कघाट मुक्तिधाम के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में महापौर संजय पांडे ने नगर के विभिन्न समाजों से सुझाव आमंत्रित किए थे । जिस पर गुरुवार को विभिन्न समाजों के प्रबुद्धगणों ने महापौर संजय पांडे के साथ मुक्तिधाम परिसर का गहन अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।


अवलोकन के दौरान मुक्तिधाम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों पर समाज प्रमुखों से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समाज प्रमुखों ने परिसर में पार्किंग व्यवस्था ,स्वच्छता, शौचालय, स्नानागार, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, मार्गों के उन्नयन तथा हरित वातावरण विकसित करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई, तथा लॉकर रूम को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया।इस दौरान महापौर संजय पांडे और समाज प्रमुखों ने मुक्तिधाम में आध्यात्मिक वातावरण विकसित के करने भगवान शिव की विशाल प्रतिमा तथा दीवारों में भगवत गीता के श्लोक लिखवाने पर सहमति बनी ।


महापौर संजय पांडे ने मुक्तिधाम उन्नयन को लेकर समाज प्रमुखों को अपने योजनाएं और विजन को साझा किया ,जिसमें मुक्तिधाम में असमाजिक तत्वों और जानवरों के प्रवेश को रोकने एक आधुनिक और सुंदर बाउंड्री वाल का निर्माण तथा पार्क को और अधिक सुंदर बनाने के विषय में जानकारी दी। जिस पर समाज प्रमुखों ने भी प्रशंसा जाहिर करते हुए सहमति दी।


महापौर संजय पांडे ने कहा कि बारिश की वजह से मुक्तिधाम के घाट को जो नुकसान हुआ है , उसकी भी मजबूत मरम्मत की जायेगी । उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि लोगों के  पास इस अतिरिक्त कुछ सुझाव हैं ,तो वह उनसे मिलकर अथवा फोन के माध्यम से सुझाव दे सकते हैं । संजय पांडे ने का कहा कि नगर का विकास सामूहिक जिम्मेदारी है ,इसमें सभी की सहभागिता का स्वागत है।


इस दौरान अध्यक्ष  खेमसिंह देवांगन,  एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही , सुरेश गुप्ता , लक्ष्मण झा, राणा घोष ,  योगेन्द्र पाण्डे , संग्राम सिंह राणा,  संजय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त  प्रवीण कुमार वर्मा , कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज , प्रवीर वार्ड के पार्षद शेख जाहिद हुसैन के साथ जगदलपुर के विभिन्न समाज एवं संघ के प्रमुख पं.रोमित तिवारी ,जे.बी. सिंह,  अनूप जैन, धरमचंद शर्मा,जयंत नायडू,यशवर्धन राव,नवरत्न जलोटा, कौशिक शुक्ला, अभिषेक जैन,  रामनरेश पांडे, गोविन्द ईनानी,अवतार सिंह ,स्वर्ण सिंह,राजेश दास, डॉ मनोज पाणिग्रही, मनीष मूलचंदानी,  हरीश नागवंशी, आत्माराम जोशी, योगेश सिंह, रोशन झा, राजपाल कशेर, नवीन बोथरा, बी.के. सिंह सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply