रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर,19 जून2026 । आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बस्तर जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य जी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया.इस रक्तदान शिविर में युवाओं के द्वारा रक्तदान कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों एवं युवाओं ने सहभागिता निभाई तथा रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। साथ ही एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण किया


        इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के युवाओं की आवाज बनकर उभरे हैं। वे जन-जन के नेता,जननायक एवं गरीब,किसान,मजदूर और वंचित वर्गों के मसीहा के रूप में देशभर में पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भागीदारी, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी है। उनके विचार और संघर्ष आज की युवा पीढ़ी को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।राहुल गांधी हमेशा देश के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मुखर रहे हैं।Gen Z के प्रणेता एवं जननायक राहुल गांधी का आज जन्मदिन मनाया गया।उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है। इसी उद्देश्य को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान दिया।



      पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के बीच आशा, संघर्ष और बदलाव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए राहुल गांधी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनके विचारों और कार्यशैली से प्रेरित होकर देश का युवा वर्ग राजनीति में सकारात्मक बदलाव का वाहक बन रहा है।

        एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित यह रक्तदान अभियान समाज के प्रति युवाओं की संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रतीक है। आज रक्तदान कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

     इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल खंबारी व शहर महामंत्री नीतीश शर्मा सहित छात्र पदाधिकारी हर्षवर्धन शर्मा, प्रदीप सेठिया,तनमय चौहान, नीतीश जोशी,विकास पटेल ने रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था और सभी ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

       इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू,प्रशांत जैन,लता निषाद,रविशंकर तिवारी,हेमू उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,वेंकट राव,अंजना नाग,एस नीला,कमलेश पाठक, मोहसीन खान,भोजराज, पार्षद जस्टिन भवानी,मनोहर सेठिया,पंकज केवट,कर्तव्य आचार्य,नरेंद्र साहू,हंशु नाग,दुशाल काले,दीपेश पांडेय,कुणाल पांडेय,तन्मय चौहान,रेहान रिज़वी,तरणजीत सिंह,देवांश दास,समीर कुमार,यश ध्रुव,विकास पटेल,खेमराज आदि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply