रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

राजेंद्र पार्क में बढ़ेंगी सुविधाएं, गंगामुंडा तालाब बनेगा आकर्षण का केंद्र

उद्यान और तालाब विकास पर निगम का फोकस, महापौर ने कहा गुणवत्तापूर्ण कार्य करें

राजेंद्र पार्क के उन्नयन और गंगामुंडा तालाब सौंदर्याकरण से निखरेगी जगदलपुर की पहचान


20 जून 2026, जगदलपुर/ शहर के प्रमुख तालाब गंगामुंडा एवं सार्वजनिक स्थल राजेंद्र पार्क के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर आज महापौर संजय पांडे द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब एवं पार्क में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



महापौर ने बताया कि टो-वॉल निर्माण से तालाब के किनारों का कटाव रुकेगा, जलाशय की संरचना सुरक्षित रहेगी, आकर्षक सार्वजनिक स्थल बनेगा, तालाब की उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहेगी तथा गंगा मुंडा तालाब स्थित राजेंद्र पार्क के उन्नयन से तालाब के सौंदर्यीकरण से सुविधायुक्त और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा जिससे आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास होगा तथा आगंतुको, स्थानीय निवासियों, बच्चों, युवाओं वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी



25 लाख रुपये की लागत से राजेंद्र पार्क में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत मुख्य प्रवेश द्वार का परिसर को स्वच्छ रखने के लिए डस्टबिन स्थापना, सुरक्षा हेतु रेलिंग, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, बैठने हेतु कुर्सियां, पार्क सुंदरता के लिए प्लांटेशन, वॉल पेंटिंग तथा पार्क के बाहरी क्षेत्र में पेवर ब्लॉक निर्माण एवं उन्नयन कार्य शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने गंगा मुंडा तालाब एवं राजेंद्र पार्क का विकास इस प्रकार किए जाए जिससे यह शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध करा सके। उन्होंने हरित क्षेत्र के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए बेहतर मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख उद्यानों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन के माध्यम से नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे जगदलपुर एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में नई पहचान स्थापित कर सके।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन जी, एम.आई.सी. सदस्य श्री निर्मल पानिग्राही जी, श्री लक्ष्मण झा जी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा जी, कार्यपालन अभियंता श्री गोपाल भारद्वाज जी, इंजीनियर श्री अशोक कुमार कोर्राम जी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply