रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

24 जून 2026, जगदलपुर। तोकापाल, क्षेत्र के विकास को गति देने और ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज विधायक विनायक गोयल ने तोकापाल ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 9.50 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।



इस दौरान ग्राम पंचायत रायकोट में 3.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत एरण्डवाल के सवारी पारा में सुकरू के घर से कांजी हाउस तक सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत कोयपाल में 3.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्नान घाट निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन संपन्न हुआ।



विधायक विनायक गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, घाट एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत एवं क्रियान्वित कराया जा रहा है।



भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल जी, पूरन सेठिया जी, गणेश सेठिया जी, विश्वनाथ बघेल जी, सरिता बैस जी, राजु मेहरा जी, बंटीं ठाकुर जी, मंगतु राम जी, मंगतुराम जी, लखमुराम बघेल जी, वंशीलाल सेठिया जी, सुकराम, सम्पत, गणपत बघेल जी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शुभारंभ के लिए विधायक विनायक गोयल का आभार व्यक्त किया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply