रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

24 जून 2026, बस्तर। बस्तर विकासखंड के संकुल खड़का, मधोता और कुंडगुड़ा में बुधवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप रहे। अध्यक्षता मधोता सरपंच कलावती नाग ने की।



       इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष चमरुराम यादव, बीआरसी अजम्बर कोर्राम, संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम मंच पर उपस्थित रहे। साथ ही रैमती नाग, वासुदेव यादव, नरेश ठाकुर, संजय ठाकुर, खड़का संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, कुंडगुड़ा संकुल समन्वयक हरदेव बघेल सहित दोनों संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।



       कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही बस्तर का भविष्य बदलेगा। नियमित स्कूल आकर पढ़ाई करना और अनुशासन में रहना हर बच्चे की जिम्मेदारी है। बीआरसी कोर्राम ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए पालकों से बच्चों को रोज स्कूल भेजने की अपील की।



       समारोह में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश का वितरण किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

       शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बस्तर अंचल में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर बच्चों व पालकों में खासा उत्साह दिखा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply