रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 3 मई 2025:
जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी नवीन पदस्थापना आदेश के अनुसार जिले के कई थाना प्रभारियों के प्रभारों में बदलाव किया गया है। इस आदेश में सबसे अहम बदलावों में से एक यह है कि निरीक्षक श्री भोला सिंह राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक श्री सुरेश जांगड़े को बस्तर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह प्रशासनिक फेरबदल आगामी आवश्यकताओं एवं सुचारु पुलिस व्यवस्था के मद्देनजर किया गया है। एसपी शालभ कुमार सिन्हा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कुल 12 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

इन पदस्थापनाओं से जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply