रिपोर्ट ऋषभ कुमार

जगदलपुर नगर पालिका निगम के पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महापौर संजय पांडे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने संजय पांडे को “केवल डींगे हांकने वाला महापौर” बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

राजेश राय ने कहा कि महापौर एक ओर यह घोषणा करते हैं कि धार्मिक और शोक कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा पानी का टैंकर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं दूसरी ओर शर्तें लगाकर यदि टैंकर खड़ा किया गया तो शुल्क वसूले जाने की बात भी करते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि आम नागरिकों के पास पानी रखने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, ऐसे में उन्हें शुल्क चुकाना ही पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर मुफ्त पानी देने का प्रचार कर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

राजेश राय ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की सरकार ने निगम में लगभग एक दशक तक कार्य किया और इस अवधि में कभी भी धार्मिक, शोक या सामाजिक कार्यों के लिए पानी के टैंकर की सुविधा पर शुल्क नहीं लिया। कांग्रेस सरकार ने हमेशा नगरवासियों को नि:शुल्क पानी टैंकर उपलब्ध कराए, लेकिन इस पर कभी दिखावा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान महापौर केवल झूठी लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं और जनता से शुल्क भी वसूलना चाहते हैं, जो अत्यंत निंदनीय है।

राजेश राय ने महापौर से मांग की है कि वे पूर्व कांग्रेस सरकार की परंपरा का पालन करें और धार्मिक, सामाजिक तथा शोक कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क टैंकर सेवा उपलब्ध कराएं, साथ ही टैंकर खड़ा करने पर कोई शुल्क न वसूला जाए।

– राजेश राय
पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम जगदलपुर

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply