जगदलपुर, 20 मार्च 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे 2.0 का सर्वेक्षण जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 30 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है।

जिन पात्र हितग्राहियों का नाम आवास प्लस सर्वे सूची में शामिल नहीं है, वे स्वयं, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या अन्य अधिकृत कर्मचारियों की सहायता से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। यह प्रक्रिया आवास योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण बिंदु:
अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025
सर्वे स्थान: जिले की सभी ग्राम पंचायतें
संपर्क व्यक्ति: ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक

पात्र हितग्राही समय रहते अपना नाम जुड़वाकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ प्राप्त करें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply