रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी को पाकिस्तानियों का वोट लेना होगा, तो वह छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान दिवस मनाने से भी पीछे नहीं हटेगी।”

अमित बघेल ने बिहार स्थापना दिवस और बिहारी संस्कृति के बहिष्कार को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर #बिहार_स्थापना_दिवस, #बिहार_तिहार_के_बहिष्कार, #जगव_रे_बागी_बलिदानी_मन जैसे ट्रेंड के साथ कई संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की है।

JCP प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति को किसी भी बाहरी प्रभाव से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की जयकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा राज्य के स्वाभिमान के लिए संघर्षरत रहेगी।

(न्यूज़ रिपोर्ट – छत्तीसगढ़ के पहट न्यूज़)

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply