रिपोर्ट: ओम साहू
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक की सूचना के अनुसार, इस मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे जा चुके हैं। जवान नक्सलवाद के खात्मे के लिए आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं और इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
मुठभेड़ में जवानों का आक्रामक रुख
गोगुंडा पहाड़ी पर चल रहे इस ऑपरेशन में जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। नक्सलियों को चारों तरफ से दबोचने की रणनीति बनाई गई है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त बल तैनात
इस मुठभेड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं। आसपास के इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई नक्सली भागने न पाए।
अधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही की जाएगी।
बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, और इस ताजा मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।