जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर जनजातीय कल्याण आर. हेमंत कुमार ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 29 अक्टूबर को बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आदिवासी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की।

हेमंत कुमार ने जगदलपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरेनार स्थित ग्रोथ सेंटर, रेडी टू ईट इकाई और परचनपाल में सीसल कला केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की बारीकी से जानकारी ली।

विशेष मॉनिटर ने न केवल उत्पादों की गुणवत्ता को सराहा, बल्कि इन उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और अधिक से अधिक बिक्री कर आमदनी बढ़ाने के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply