Report Om Sahu

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज तर्रार जवाब देने की आदत ने उन्हें क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह दी है।

पथिराना की बाउंसर और कोहली का जवाब आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोहली ने फिर अपना दम दिखाया। मैच के दौरान सीएसके के युवा तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना ने विराट कोहली को एक तेज रफ्तार (142 किमी/घंटा) की बाउंसर फेंकी, जो उनके हेलमेट पर जा लगी।

इसके बाद मैदान पर कुछ क्षणों के लिए सन्नाटा छा गया, लेकिन कोहली ने खुद को संभालते हुए मेडिकल टीम की सहायता ली और फिर मैदान में डटे रहे। अगली दो गेंदों में उन्होंने पहले छक्का और फिर चौका जड़कर पथिराना को करारा जवाब दिया। यह देखकर पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कोहली का जज्बा और प्रदर्शन इस मैच में विराट कोहली ने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालाँकि, पथिराना के इस ओवर में कोहली ने 11 रन बटोरे, जिससे साफ हो गया कि वह किसी भी चुनौती से पीछे हटने वालों में से नहीं हैं।

आरसीबी की पारी और सीएसके की गेंदबाजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर शानदार 51 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 8 गेंदों में 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। फिल साल्ट 32 रन बनाकर आउट हुए, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 14 गेंदों पर 27 रन बनाए।

सीएसके की ओर से नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।

मैदान पर खेल भावना का प्रदर्शन बाउंसर के बाद पथिराना ने विराट को थम्स अप का इशारा करते हुए पूछा कि वे ठीक हैं या नहीं। विराट ने इस इशारे का जवाब अपनी स्टाइल में दिया और जोरदार शॉट खेलकर बता दिया कि वह हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विराट कोहली क्यों क्रिकेट की दुनिया में सबसे आक्रामक और निर्भीक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply