रिपोर्ट: ओम साहू
मेरे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर, 13 अप्रैल 2025।
बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन में परिवहन की जा रही गोवा ब्रांड की 250 नग अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग एवं एसडीओपी केशलूर श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक वेगन-आर कार क्रमांक CG 17 K V 6808 में तीन व्यक्ति मध्यप्रदेश राज्य से अवैध अंग्रेजी शराब बस्तर में बिक्री हेतु ला रहे हैं। इस सूचना पर कोड़ेनार थाना से पुलिस टीम रवाना हुई और ग्राम डिलमिली छेपड़ागुड़ा पारा स्थित नाला पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 5 कार्टून में कुल 250 नग गोवा ब्रांड की अंग्रेजी शराब (कुल 45,000 एम.एल.) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,000 बताई गई है। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों –

  1. लच्छु राम कोर्राम (पिता लखमू कोर्राम, उम्र 34 वर्ष),
  2. उमेश कश्यप (पिता गुन्जु कश्यप, उम्र 22 वर्ष),
  3. कृष्टो नाग (पिता संपत नाग, उम्र 30 वर्ष) – से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर पाए।

पुलिस ने मौके पर ही शराब और वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कोड़ेनार में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत अपराध क्रमांक 32/2025 दर्ज किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी –
निरीक्षक मोहम्मद तारिक हरीश,
उप निरीक्षक बलबीर सिंह,
सउनि पन्नालाल कुंजाम,
सउनि घनश्याम मेश्राम,
प्रधान आरक्षक 822,
आरक्षक 209, 928,
ब.फा. आरक्षक 3080,
तथा थाना कोड़ेनार का समस्त स्टाफ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply