Share this:Share Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related Post navigation “आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार का कड़ा प्रहार”रिपोर्ट: ओम साहूजम्मू-कश्मीर के पहलगाम बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए:सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया।अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया।SAARC वीज़ा छूट योजना (SVES) के अंतर्गत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति रद्द की गई। जो नागरिक पहले से SVES वीजा पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटों में देश छोड़ना होगा।नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा, सैन्य, नौसेना व वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया गया। उन्हें 7 दिनों के भीतर भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।भारत ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को वापस बुला लिया है।सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ शक्ति और संकल्प के साथ लड़ने के लिए तैयार है।“आतंकवादी अब नहीं बचेंगे।”#PahalgamAttack #PahalgamTerroristAttack #ModiGovernmentAction पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्री और विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, अरब सागर में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाईनई दिल्ली, 24 अप्रैल 2025 –22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर दिल्ली में हलचल तेज़ हो गई। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को हमले के बाद के हालात और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाला था, जिसमें सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, खासकर सीमावर्ती इलाकों और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।अरब सागर से बड़ा अपडेट:इसी बीच एक और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में गश्त के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी जहाज की गतिविधियों को संदेहास्पद पाते हुए उस पर मिसाइल फायर की है। यह कार्रवाई संभावित खतरे को देखते हुए की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह जहाज भारतीय समुद्री सीमा के निकट देखा गया था। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। दोनों घटनाएं यह संकेत देती हैं कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और कार्रवाई दोनों स्तरों पर तेज़ कर दी गई है।