आज प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह बस्तर जिले के प्रवास पर विभिन्न विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 27 अप्रैल 2025/ राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रभारी सचिव जिला बस्तर डॉ. कमलप्रीत सिंह कल 28 अप्रैल को जिले के प्रवास पर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभारी सचिव 28 अप्रैल को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण प्रगति सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्कूल शिक्षा और आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, वन विभाग, लोक निर्माण, जल संसाधन, गृह, वाणिज्य एवं उद्योग,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, वाणिज्य कर पंजीयन, खेल एवं युवा कल्याण इत्यादि विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply