जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप आज दंतेवाड़ा प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने माँ दंतेश्वरी के पावन धरा पर पहुँचकर दर्शन किए। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

दौरे के दौरान सांसद महेश कश्यप से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया, जिन पर उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके उपरांत सांसद महेश कश्यप एवं स्थानीय विधायक चैतराम अटामी जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद एवं विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद सदस्य रामु नेताम, पिंटू उइके, श्रवण कड़ती, महावीर महेश्वरी, रमन चौहान, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुडामी, मंजू छालीवाल, राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे, रवि भदौरिया, महेश सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply