रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, 01 मई 2025। कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित पाँच परिवारों को कुल 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार:
तहसील जगदलपुर के ग्राम विजय वार्ड डोकरीघाट पारा निवासी निर्मलेश पानीग्राही की मृत्यु पानी में डूबने से हुई, जिनके भाई श्री योगेश पानीग्राही को चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
तहसील बास्तानार के ग्राम बड़े किलेपाल (कोलुपारा) निवासी कुमारी कर्मा की मृत्यु भी पानी में डूबने से हुई, जिनके पिता श्री लच्छु को चार लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
ग्राम पालानार निवासी हिड़में की मृत्यु सर्पदंश से हुई, उनके पुत्र श्री सपे पोयाम को चार लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
तहसील तोकापाल के ग्राम बड़े पाराकोट निवासी मानसाय बघेल की मृत्यु आग में जलने से हुई, उनके भाई श्री माहंगू को चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
ग्राम बड़ेमोरठपाल निवासी किरन की मृत्यु भी सर्पदंश से हुई, जिनके पिता श्री बोटी को चार लाख रूपए की राशि दी जाएगी।
यह सहायता राशि पीड़ित परिवारों के तात्कालिक पुनर्वास और जीवन यापन में सहयोग हेतु प्रदान की गई है।