रायपुर आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री रामेन डेका जी से बस्तर क्षेत्र के नक्सल हिंसा से पीड़ित नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियानों को निरंतर जारी रखने की मांग की, साथ ही बस्तर को पूर्णतः नक्सल-मुक्त बनाने एवं नक्सल समर्थकों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को क्षेत्र में वर्षों से जारी हिंसा, आम नागरिकों की कठिनाइयों और विकास में आ रही बाधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार और सुरक्षा बल नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बस्तर के नागरिकों की सुरक्षा एवं विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply