जगदलपुर (बस्तर), 24 मई: सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आगामी रविवार, 25 मई को शाम 6:30 बजे से छोटा चौपाटी (स्विमिंग पूल के सामने), जगदलपुर में सांस्कृतिक संवाद संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस सांस्कृतिक संध्या में बस्तर की पारंपरिक लोक विधाओं की जीवंत प्रस्तुतियाँ होंगी। स्थानीय आदिवासी कलाकार मुरिया, गोंड, धुरवा और हल्बी नृत्य की शानदार झलक पेश करेंगे। इसके साथ ही दर्शकों के लिए मजेदार खेल प्रतियोगिताएँ और नाटक भी होंगे।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:

बस्तर के पारंपरिक लोकनृत्य और गीत

युवा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक अभिनय

बच्चों और युवाओं के लिए पारंपरिक खेल

इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को सहेजना, बढ़ावा देना और आम नागरिकों को एक जीवंत सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। आयोजन समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर पूरे परिवार सहित उपस्थित होकर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनें।

ओम साहू
प्रबंध संपादक – छत्तीसगढ़ पहाट न्यूज़
हमसे जुड़ें हमारे WhatsApp चैनल पर

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply