जगदलपुर, 27 जून 2025 | रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
[ Chhattisgarh k pahat News | The Eagle Eye News]
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
—
बस्तर पुलिस की साइबर क्राइम पर बड़ी जीत!
बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई ₹73 लाख की ऑनलाइन लोन ठगी की जांच में बस्तर पुलिस ने महाराष्ट्र और झारखंड से 3 हाई-टेक सायबर अपराधियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
1. अब्दुल मजीद – सायबर ठगी का मास्टर माइंड, पहले भी मुरसीदाबाद डकैती और अंधेरी-मुम्बई फ्रॉड में पकड़ा जा चुका है।
2. कार्तिकेय राय उर्फ सत्यम – 20 वर्षीय शातिर अपराधी, फर्जी खाते खोलने में माहिर।
3. संतोष कुमार – ठगी की रकम निकालने और खातों की सेटिंग में माहिर।
—
कैसे करते थे ठगी?
❗️फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल और ईमेल को हैक करते थे।
❗️लोगों के नाम पर बिना जानकारी के लोन लेते और तुरंत रकम को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते।
❗️150 से अधिक बैंक खाते उत्तर प्रदेश (आजमगढ़) में खोले गए थे, जिनका उपयोग सायबर क्राइम में किया गया।
—
अब तक सामने आए तथ्य: ✅ 46 से अधिक राज्यों से साइबर फ्रॉड की पुष्टि।
✅ कुल ठगी राशि: ₹1,15,77,005/-
✅ दर्जनों ATM, पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पेनकार्ड, मोबाइल, सिम, फिंगरप्रिंट मशीन जब्त।
—
मामले की शुरुआत:
जगदलपुर निवासी अमलेश कुमार ने 21 जनवरी 2025 को फर्जी कॉल और मेल हैकिंग से एक्सिस बैंक खाते से ₹7.33 लाख की ठगी की शिकायत की थी।
जांच के दौरान मिले बैंक खाते व रकम:
PNB से ₹19 लाख
समर्थ को-ऑपरेटिव बैंक से ₹20 लाख
केनरा बैंक से ₹25 लाख
फेडरल बैंक से ₹69 लाख से अधिक की ठगी की पुष्टि।
—
सफल कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले अफसर:
निरीक्षक: गौरव तिवारी, शिवानंद सिंह, दिलबाग सिंह
सउनि: अजीत सिंह
प्र.आर: उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव
आर: भूपेन्द्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित सायबर टीम
—
बस्तर पुलिस ने फिर साबित किया – सायबर ठग अब नहीं बचेंगे!
सायबर अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या सायबर सेल को दें।
इस खबर को शेयर करें, ताकि और लोग सतर्क रहें!
—
#CyberCrime #JamtaraGang #BastarPolice #BreakingNews #ViralNews #CGPolice #DigitalFraud #CyberAlert
✍️ रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
“सच जो सबसे पहले पहुँचे, वही सबसे दमदार खबर!”