कोंडागांव | 30 जून
कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो फेरीवालों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जानकारी के मुताबिक मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले फेरी वाले युवती के घर गैस चूल्हा बेचने के बहाने घुसे और युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

 युवती की आपबीती:
पीड़िता ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो फेरी वाले उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने जबरन गैस चूल्हा खरीदने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर एक आरोपी घर के अंदर घुस आया और उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसने खुद के कपड़े उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट युवती के मुंह में डालने की कोशिश की।
बीमार होने के बावजूद युवती ने पूरी ताकत से विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बाहर खड़े दूसरे आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अंदर वाला आरोपी मौके से फरार हो गया।

 एक आरोपी गिरफ्तार:
भीड़ ने मौके पर पकड़े गए आरोपी आदिल को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी यूपी के मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
अब तक 70 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है और संदिग्धों की पहचान खंगाली जा रही है।

 पुलिस ने किया सतर्क रहने का आग्रह:
कोंडागांव पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अजनबी फेरीवालों को घर में प्रवेश न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 रिपोर्ट: ओम साहू
 WhatsApp Channel Link

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply