जगदलपुर, 04 जुलाई 2025।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा थाना कोतवाली जगदलपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं थाना प्रभारी कोतवाली ने भी एक-एक फूलदार एवं छायादार पौधे लगाकर इस अभियान को प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में वन विभाग के वनमंडल अधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, विभागीय कर्मचारी, बालाजी वार्ड के पार्षद श्री हरिश पारेख समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 परिसर में स्वच्छता से मिला नया संदेश
इस वृक्षारोपण के साथ-साथ थाना परिसर में पहली बार साफ-सफाई का सुंदर दृश्य भी लोगों को देखने को मिला। मंदिर और बरगद पेड़ के आसपास का क्षेत्र जो पहले गंदगी से भरा रहता था, उसे भी स्वच्छ कर आकर्षक रूप दिया गया। स्थानीय लोगों ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा की पहल की सराहना की है।

 “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान न सिर्फ पर्यावरण को बचाते हैं बल्कि समाज में स्वच्छता और जागरूकता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply