कृत्रिम अंग प्रदाय हेतु 25 जुलाई को आड़ावाल में विशेष आकलन शिविर
जगदलपुर, 14 जुलाई 2025 —
कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं पैर प्रदाय करने के उद्देश्य से विशेष आकलन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 25 जुलाई 2025 को अस्थि बाधितार्थ बालगृह, आड़ावाल, जगदलपुर (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के बाजू) में आयोजित होगा।

जिला समाज कल्याण विभाग, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में जिले के सभी पात्र दिव्यांगजन आकर कृत्रिम अंगों के निर्माण हेतु नाप दे सकते हैं एवं अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
✅ क्या लेकर जाएँ:
दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति
आधार कार्ड की छायाप्रति
आवश्यक अन्य दस्तावेज
इस शिविर में सीनियर पी.एण्ड.ओ. श्री अनिरूद्ध प्रसाद, जिला चिकित्सालय दन्तेवाड़ा तथा उनकी टीम दिव्यांगजन को पूरी सहायता उपलब्ध कराएँगे।
जागरूकता संदेश:
जिले के सभी दिव्यांगजन तथा उनके परिजन अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने प्रियजनों के लिए नया सहारा प्राप्त करें।
स्थान: अस्थि बाधितार्थ बालगृह, आड़ावाल, जगदलपुर (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास)
तिथि: 25 जुलाई 2025
—
रिपोर्ट: ओम साहू