जगदलपुर | 15 जुलाई 2025
भारतीय रिजर्व बैंक के जमाकर्ता शिक्षा व जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत समर्पित संस्था द्वारा आज पंचायत भवन माड़पाल पंचायत, ब्लॉक जगदलपुर, जिला बस्तर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों व हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.आर.जी.बी बैंक की शाखा प्रबंधक कु. के. सौम्या, माड़पाल पंचायत के सरपंच श्री महादेव बघेल तथा एनआरएलएम से श्री चैतु राम कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कु. सौम्या ने कहा कि वित्तीय शिक्षा आज की महत्ती आवश्यकता है क्योंकि इससे व्यक्ति अपनी और अपने परिवार की आर्थिक व्यवस्था को व्यवस्थित कर सकता है। उन्होंने बताया कि बैंक से जुड़े प्रत्येक उपभोक्ता को अपने खाते व निवेश से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है और यदि कोई जानकारी नहीं दी जाती तो बैंकिंग लोकपाल से शिकायत की जा सकती है।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि आरबीआई ने उपभोक्ताओं को चिटफंड, ऑनलाइन ठगी व अन्य धोखाधड़ी से बचाने हेतु यह कार्यक्रम चलाया है। वित्तीय शिक्षा की कमी के कारण लोग अक्सर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं।

कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मास्टर ट्रेनर हितेश मिश्रा व कार्तिक बांधेकर ने बैंक खाता संचालन, बचत योजनाओं, ऋण सुविधा, केवाईसी प्रक्रिया, जमाकर्ताओं के अधिकारों, बैंकिंग लोकपाल तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के समन्वयक पी.एल. खैरवार, निमेष साहू, सपना पटेल, अयला बघेल, सुनीता अहिरवार, डुमेश्वर पटेल, युगेश पराशर आदि का योगदान सराहनीय रहा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply