 जगदलपुर, 28 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग हेतु जिले के ड्रॉपआउट छात्रों को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

 पात्रता:

अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्र

कक्षा 12वीं उत्तीर्ण

ड्रॉप लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों

六‍ सीटों का विवरण:

कुल 100 सीटें

64 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए

36 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए

 आवेदन की अंतिम तिथि:
11 अगस्त 2025, शाम 4 बजे तक

 कहाँ करें आवेदन?
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय
कलेक्ट्रेट परिसर, जगदलपुर

 आवेदन पत्र व जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?
➡️ विभागीय वेबसाइट: www.tribal.cg.gov.in
यहाँ से आप आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और पात्रता, परीक्षा केंद्र, परिणाम आदि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

 यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान है, जो संसाधनों के अभाव में मेडिकल या इंजीनियरिंग की तैयारी से वंचित रह जाते हैं।

️ रिपोर्ट: ओम साहू
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply