दिव्या देशमुख

रिपोर्ट: ओम साहू
 28 जुलाई 2025 | जगदलपुर
 मेरे WhatsApp चैनल से जुड़ें

भारत की शान और नई पीढ़ी की प्रेरणा बनीं दिव्या देशमुख ने FIDE महिला चेस विश्व कप जीतकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है।

दिव्या ने अपने अद्वितीय कौशल, अथक मेहनत और अडिग संकल्प के दम पर यह खिताब जीता है, जिससे भारत को विश्व शतरंज मंच पर एक बार फिर गौरव प्राप्त हुआ है।

>  “दिव्या देशमुख की यह सफलता न केवल खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वह करोड़ों बेटियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं।”

उनकी जीत से यह साबित होता है कि भारतीय युवा वैश्विक मंच पर किसी से कम नहीं हैं। यह जीत भारत के लिए गौरव और सम्मान का क्षण है।

 दिव्या को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
 जय हिंद | वंदे मातरम् 

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply