महेश कश्यप ने मानसून सत्र में उठाया धर्मांतरण और विवाह के नाम पर हो रहे छल-प्रपंच का मुद्दा

 नई दिल्ली, संसद भवन | 30 जुलाई 2025

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज संसद के मानसून सत्र के दौरान बस्तर की आदिवासी बहनों की पीड़ा को पूरे दमखम के साथ सदन में उठाया।
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और विवाह के नाम पर सुनियोजित छल-कपट से हमारी बहनों की संस्कृति और अस्मिता पर हमला किया जा रहा है।

 सांसद कश्यप ने केंद्र सरकार से माँग की कि
इस सामाजिक अपराध पर रोक लगाने हेतु एक सख्त और स्पष्ट कानून तत्काल लाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 “हमारी बेटियों की रक्षा ही हमारी संस्कृति की रक्षा है। अब चुप नहीं रहेंगे!” – महेश कश्यप

 उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस दिशा में प्रभावी नीति और ठोस कानून बनाकर आदिवासी समाज की पहचान और गरिमा को संरक्षित करना चाहिए।

 संबंधित हैशटैग्स:
#Parliament #Chhattisgarh #Bastar #Delhi #MaheshKashyap #BastarMP #LokSabha #MonsoonSatra #BJP #SanskritiKiRaksha #DharmantaranVirodh #MahilaSuraksha #BastarKiAawaz #SankalpSanskritiKa

 रिपोर्ट: ओम साहू

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply