
️ दिनांक – 01 अगस्त 2025 | जिला – बस्तर, जगदलपुर
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
—
बस्तर पुलिस की दबिश में एक बड़ा सट्टा नेटवर्क बेनकाब!
⚠️ आरोपी ने पुलिस को रोकने के लिए छोड़े चार खतरनाक डॉग, लेकिन पुलिस ने डॉग वेलफेयर की मदद से काबू पाया।
—
मुख्य बिंदु:
बस्तर पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ने कार्रवाई के दौरान घर में चार आक्रामक डॉग छोड़े
डॉग वेलफेयर रेस्क्यू टीम की मदद से की गई कार्रवाई
आरोपी से ₹1,36,000 नगद और 30 सट्टा पर्ची बरामद
आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
—
आरोपी का नाम:
प्रेम सिंह परिहार पिता बालम सिंह परिहार (उम्र – 59 वर्ष)
पता: जवाहर नगर वार्ड, जगदलपुर
—
️♂️ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
️ दिनांक 31.07.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेम सिंह परिहार अपने घर में बैठकर सट्टा पर्ची लिखवाकर हार-जीत का जुआ खिला रहा है। तत्काल थाना बोधघाट की टीम गठित कर छापा मारा गया।
जब पुलिस ने दरवाजा खोलने को कहा, तब आरोपी ने घर में पाले गए चार खतरनाक कुत्ते छोड़ दिए ताकि पुलिस कार्रवाई न कर सके। लेकिन पुलिस ने Stray Safe Foundation की डॉग वेलफेयर टीम (श्रीनिवास वर्मा, लुफ्तेश जगत, अभिषेक अवस्थी) की मदद से सभी डॉग्स को काबू में किया।
तलाशी में बरामद:
30 नग सट्टा पर्ची
₹1,36,000/- नगदी रकम
एक पुराना इस्तेमाल किया हुआ पेन
♀️ आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
—
️ इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक: ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, श्रीनिवास वर्मा
स.उ.नि: सुजाता नायडू
प्रधान आरक्षक: सुनील मनहर
आरक्षक: परमानंद भोयर, विजय तिर्की, प्रतिमा रावटे
—
बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई सट्टा माफियाओं और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देती है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं!
#BastarPolice #SattaRaid #जगदलपुर #DogRescueOperation #StraySafeFoundation