
बस्तर | 11 अगस्त 2025
एक प्रेम कहानी, जो शादी में बदली… लेकिन आखिरकार दर्दनाक मौत पर खत्म हो गई।
ग्राम बिरींगपाल की 22 वर्षीय खुशबू कश्यप ने 9 अगस्त की रात अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि खुशबू ने करीब डेढ़ साल पहले जोहन कश्यप से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही जिंदगी नर्क बन गई। जोहन पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे। वह आए दिन पहली पत्नी के पास जाता था, और इसी बात को लेकर खुशबू से झगड़े होते रहते थे।
लगातार मानसिक प्रताड़ना से टूटकर खुशबू ने यह खौफनाक कदम उठाया। PM रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया।
पुलिस ने मामले में धारा 108 BNS के तहत पति जोहन कश्यप (30) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
—
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
एसपी: श्री शलभ कुमार सिन्हा
एएसपी: श्री महेश्वर नाग
एसडीओपी केशलूर: श्री लक्ष्मण सिंग पोटाई
निरीक्षक: मो. तारिक हरिश
सहायक उपनिरीक्षक: अजीत सिंह, मीना यादव, अविनाश झा
आरक्षक दल: नीरज सिंह, सुरेंद्र बरिहा, अश्विन केरकेट्टा, महेंद्र कोमरे, सुशील नाग, अंजु तारम एवं थाना स्टाफ
—
रिपोर्ट: ओम साहू
WhatsApp चैनल से जुड़ें