📍 जगदलपुर, 25 अगस्त 2025

जगदलपुर में सिस्टम की लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। पत्रकार अनुप दास ने अपने पिता स्व. रघुराज दास (स्व. किशोरचन्द्र दास) की मृत्यु के 5 माह बाद भी पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति जैसी मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिलने पर विभागीय उपेक्षा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

🟥 पत्रकार ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग द्वारा आज तक सेवा पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके चलते उनकी माँ को पेंशन नहीं मिल पा रही है और स्वयं उन्हें अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रखा गया है।

“मेरे पिता की मृत्यु से परिवार आर्थिक संकट में है, लेकिन विभागीय अधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं। बार-बार संपर्क करने पर केवल आश्वासन दिया जा रहा है। अब मैं मजबूर होकर 28 अगस्त 2025 को कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर सुबह 10:30 से शाम 5:30 तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करूंगा।”– अनुप दास (पत्रकार)

👉 इस मामले की जानकारी अनुप दास ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विधायक समेत जिला पत्रकार संघ और समस्त पत्रकार संगठनों को लिखित में दी है।

⚠️ पत्रकार ने चेतावनी दी है कि जब तक विभाग उनके पिता के प्रकरण का निराकरण नहीं करता, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।

✅ यह मामला केवल एक पत्रकार की व्यक्तिगत पीड़ा नहीं है, बल्कि यह बताता है कि विभागीय लापरवाही से गरीब और आम जनता किस हद तक त्रस्त होती है। 👁️‍🗨️ अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस संवेदनशील मामले पर चुप्पी साधे रहता है।

📌 रिपोर्ट: ओम साहू
🔗 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply