शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का किया आयोजन

जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा आज जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन धरमपुरा क्रीड़ा परिसर मैदान में किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह क्रीड़ा परिसर मैदान से शुरू हुई मैराथन का शुभारंभ शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतिभागियों ने नारे के साथ दौड़ पूरी की –
✨ “स्वस्थ शरीर – स्वस्थ समाज”
विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.आर. बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, खेल भावना और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
—
रिपोर्ट: ओम साहू
WhatsApp Channel से जुड़ें