कुम्हारपारा, जगदलपुर से दिनांक 06.09.2025 की रात चोरी हुई मोटरसाइकिल की गुत्थी सुलझी

आरोपियों से दो मोटरसाइकिल बरामद

✦ मामला

थाना सिटी कोतवाली, जगदलपुर क्षेत्र के कुम्हारपारा निवासी विशाल दफादार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नीले-सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (CG-18-Q-4907), जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000 है, घर के सामने से चोरी हो गई थी। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

✦ अनुसंधान एवं कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार दत्ताहरिराव के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार की।

✦ गिरफ्तार आरोपी

1. अलबर्ट नायक, पिता रविद नायक, जाति माहरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मारकेल, शिवनामुडा पारा, थाना नगरनार, जिला बस्तर।

2. पवन नाग, पिता जयलाल नाग, जाति माहरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, सरदार दर्शन सिंह मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, जगदलपुर।

आरोपियों से चोरी की गई टीवीएस अपाचे (CG-18-Q-4907) तथा एक अन्य हीरो होंडा मोटरसाइकिल (CG-17-J-5961) बरामद कर जब्त की गई। दोनों को गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.2025 को न्यायालय में पेश किया गया।

✦ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

निरीक्षक – भोला सिंह राजपूत

उनि. – अरुण मरकाम

सहा. उपनिरीक्षक – परिमल दास

प्रधान आरक्षक – अनंत राम बघेल

आरक्षक – बंशी मौर्य, केशव चंद्रा, सोनू

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply