
जगदलपुर/बस्तर –
भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज बस्तर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में भाजपा मंडल प्रभारी विजय पांडे, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मण्डावी, कार्यक्रम संयोजक मनीराम कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामानंद मिश्रा, महामंत्री हेमराज कश्यप, चमरूराम यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जमोवती मौर्या, जिला पंचायत सदस्य कांति मौर्या, शकुंतला कश्यप, दयाराम बघेल, नकछडी, अनीता बघेल, नीलेदरी मौर्या, सुस्मिता, बसंती पटेल, मानसाय, अनिल जायसवाल, बंसी कश्यप, ईश्वर, वीर सिंह मौर्या समेत बड़ी संख्या में ज्येष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह तय किया गया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाजहित से जुड़े कार्यक्रम चलाएंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य, स्वास्थ्य शिविर, पौधारोपण और जनजागरण जैसे आयोजन प्रमुख होंगे।
—
रिपोर्ट: ओम साहू
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
—