दंतेश्वरी पीजी महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विकास विषय पर सेमिनार एवं रजत जयंती सफर का आयोजन

जगदलपुर, 14 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “छत्तीसगढ़ संस्कृति और विकास की 25वीं वर्षगांठ” विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहन सोलंकी, विभागाध्यक्ष विधि, काकतीय पीजी कॉलेज उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला, व्याख्याता (इंग्लिश), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड उपस्थित हुए।

🌸 कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा आस्था झा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रा नेहा कश्यप और सावित्री कश्यप ने राज्य गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

🎤 प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और बस्तर के विकास की झलक प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार के विकास लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. मोहन सोलंकी ने अपने व्याख्यान में जनजातियों के विकास में राज्य शासन की भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास, कृषि उत्पादन समग्र अभियान, सेवा केंद्र, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाओं का उल्लेख करते हुए जनजातीय सशक्तिकरण पर जोर दिया।

डॉ. प्रमोद शुक्ला ने बस्तर की संस्कृति और धरोहर पर अपने विचार रखे। उन्होंने बस्तर दशहरा, पर्यटन स्थलों और छत्तीसगढ़ी बोलियों के महत्व को रेखांकित किया।

💃 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाविद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 25 वर्षों के छत्तीसगढ़ के विकास और पहचान की कहानी को जीवंत कर दिया।

इस आयोजन की सफलता में डॉ. प्रिंसी दुग्गा, श्रीमती शबाना बेगम और डॉ. गुलाब चंद साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार, सम्पादक – छत्तीसगढ़ पहट न्यूज

📲 हमारे साथ जुड़ें: WhatsApp Channel Link

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply