रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

     ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण



जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान तथा अटल आरोग्य लैबोरेटरी का गरिमामय शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री जी के हाथों होने वाले इस महत्वपूर्ण उद्घाटन को लेकर पूरे जिले में भारी उत्साह है और इस पल को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। 

       इस गौरवशाली अवसर की महत्ता को देखते हुए राज्य स्तर से यह निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री जी के संबोधन और शुभारंभ कार्यक्रम की जानकारी जन-सामान्य तक सीधे पहुंचे। इसके लिए तकनीक का सहारा लेते हुए बस्तर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम की सजीव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।

       मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर अंचलों तक पहुंचाना है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम पंचायत सचिवों और नोडल अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यमंत्री जी के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए तत्काल सभी आवश्यक तकनीकी प्रबंध पूर्ण करें। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु पृथक से वेबकास्ट लिंक साझा की जाएगी, जिससे बस्तर का हर नागरिक मुख्यमंत्री जी के इस स्वास्थ्य संकल्प से सीधा जुड़ सकेगा।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply