रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

15 अप्रेल,2026, गदलपुर। बस्तर जिले के अनुपमा चौक में हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
⭕ जानकारी के अनुसार, रविवार को सब्जी बेचने आई एक ग्रामीण महिला के पैसे से भरे थैले को एक नकाबपोश युवक ने चोरी कर लिया था और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
⭕शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान गिरी नायक (22 वर्ष, निवासी पनारापारा) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
⭕ पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी चोरी और लूट के मामलों में संलिप्त रहा है। 12 अप्रैल को हुई इस घटना में महिला सब्जी बेचने में व्यस्त थी, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर थैला पार कर दिया था।
👉🏻आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 1,750 रुपये बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977