रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

रोजाना हजारों मरीज पा रहे निःशुल्क जांच का लाभ

जगदलपुर, 15 अप्रैल 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से स्थानीय महारानी अस्पताल स्थित अटल आरोग्य लैब का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि वर्तमान में इस लैब के माध्यम से मरीजों को कुल 134 प्रकार की विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचों की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ती इन सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिल रहा है, हर रोज लगभग 2200 से 2300 मरीज इस लैब की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।



       कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने लैब की सेवाओं से अधिकाधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित करने पर बल देते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को रिपोर्ट प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जांच की गुणवत्ता हमेशा मानक स्तर की बनी रहे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में सेवाओं के विस्तार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाए डाॅ. महेश शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी और डॉ. सी मैत्री सहित वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कमिश्नर को लैब की संचालन प्रक्रिया और तकनीकी संसाधनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply