रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

29 अप्रैल 2026, भानुप्रतापपुर। जिले के थाना लोहत्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम तुमरीसुर के निवासी गायता लालजी पुडो पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में हमले की साजिश रचने वाले तीन मुख्य आरोपियों और सुपारी लेकर हमला करने वाले दो शूटरों (बदमाशों) सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, घटना 24-25 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है। प्रार्थी लालजी पुडो जब एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तब इमली पेड़ के पास घात लगाए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में लालजी के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए थे।
जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जब जांच शुरू हुई, तो संदेह के आधार पर गांव के ही कुछ लोगों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि
साजिश का कारण: गांव में लालजी पुडो के बढ़ते प्रभाव और आपसी रंजिश के कारण गांव के ही अनिल पुडो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम उनसे नफरत करते थे। लालजी को रास्ते से हटाने के लिए इन तीनों ने भानुप्रतापपुर के रोहित जैन और भुरू उर्फ दिनेश को 20,000 रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों ने बाकायदा रेकी की और सुनसान जगह देखकर लालजी पर हमला करवाया।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस ने टेक्निकल इनपुट और मुखबिरों की मदद से घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित चीजें बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अनिल पुडो (26 वर्ष) – मुख्य साजिशकर्ता
राजेश उर्फ राकेश आंचला (24 वर्ष) – मुख्य साजिशकर्ता
मनसा नेताम (36 वर्ष) – मुख्य साजिशकर्ता
रोहित जैन – हमलावर (सुपारी लेने वाला)
भुरू उर्फ दिनेश – हमलावर (सुपारी लेने वाला)