रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



30 अप्रैल 2026, धमतरी। जिले में दो माह के मासूम बच्चे की मां ने आत्महत्या कर, ली जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता गणेश्वरी नेताम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दी है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन का है।

बताया जा रहा है कि गणेश्वरी का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हुआ था और दो माह पूर्व ही उनका पहला बच्चा ऑपरेशन के जरिए हुआ था। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद से ही महिला को लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी, जिससे वह काफी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी, इसी बीच उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। वहीं दो माह का मासूम बच्चा अब मां के साए से वंचित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply