रिपोर्ट –जय शंकर पांडे




कलेक्टर  के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व सुविधाओं के विशेष इंतजाम 

नि:शुल्क नीट कोचिंग के सभी 324 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल

कांकेर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रविवार को कांकेर जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले से कुल 1542 पंजीकृत  विद्यार्थी में  से 1479 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 61  विद्यार्थी अनुपस्थित रहे । परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  कलेक्टर  श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर   तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने परीक्षा की संपूर्ण तैयारी करने के निर्देश केन्द्र प्रभारी को दिये ।

तीन केंद्रों पर हुई परीक्षा

नीट परीक्षा जिले के तीन प्रमुख केंद्रों में आयोजित की गई, जिनमे पीजी कॉलेज कांकेर में 720 परीक्षार्थी  में से 682 उपस्थित एवं 38 अनुपस्थित, नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय  में 480 परीक्षार्थी में से 472 उपस्थिति एवं 06 अनुपस्थित, कन्या विद्यालय कांकेर में  342 पंजीकृत 342  परीक्षार्थी   में से 325 उपस्थिति व

17  परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।
कुछ विद्यार्थियों ने अन्य जिलों में भी आवेदन किया था, जिसके कारण वे वहां परीक्षा में सम्मिलित हुए।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं

गर्मी एवं मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों में बिजली, पेयजल, छाया और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केन्द्र प्रभारियों द्वरा पीजी कॉलेज एवं कन्या विद्यालय में जनरेटर और इन्वर्टर दोनों की व्यवस्था की गई। नरहरदेव केंद्र में इन्वर्टर व्यवस्था उपलब्ध रही।- सभी केंद्रों में चार्जेबल लाइट लगाई गई थी।- बिजली बाधित होने की स्थिति में पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की तैयारी की गई।- आवश्यकता अनुसार कूलर लगाए गए।- परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए पेयजल तथा टेंट के माध्यम से छाया की व्यवस्था की गई।- सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों में मेटल डिटेक्टर एवं बायोमेट्रिक सिस्टम व सीसी टीवी कैमरा लगाया गया।

नि:शुल्क कोचिंग के विद्यार्थी भी शामिल

जिले में संचालित नि:शुल्क नीट कोचिंग योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 324 विद्यार्थियों ने भी शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। यह जिले के लिए उपलब्धि मानी जा रही है।

शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न
सभी केंद्रों में सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed