रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

एक ही कक्ष में भोजन/पढ़ाई संचालित,बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव, जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग हेतु सौंपा गया ज्ञापन

16 मई 2026, जगदलपुर / बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर जगदलपुर शहर कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र पटवा के द्वारा आज नगर निगम आयुक्त के नाम मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 15 में प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर लेखपाल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया


      राजेंद्र पटवा ने बताया गया कि वर्ष 2024 में वर्तमान विधायक व इस वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी भवन हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ था, किंतु लंबे समय बीत जाने के बाद भी आज पर्यंत तक इस आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। वर्तमान में प्राथमिक शाला नया पारा के एक कक्ष में भोजन पकाने एवं बच्चों की पढ़ाई का कार्य एक साथ संचालित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने आरोप लगाया कि उचित भवन के अभाव में बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है

   शहर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र पटवा ने आगे कहा कि वार्ड के छोटे बच्चों एवं महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी भवन का शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है। भाजपा की सरकार व नगर निगम प्रशासन इस विषय की गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ..अन्यथा कांग्रेस पार्टी वार्डवासियों के साथ बच्चों के हित को देखते हुए आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी!

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply